Advertisement

दिवंगत शिक्षाकर्मी के प्रति शिक्षा विभाग ने पत्नी को सौंपा 50 हजार रुपए का अनुग्रह राशि ।

रवि गोस्वामी सीतापुर:-कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवाने वाले वंशीपुर निवासी शिक्षाकर्मी के प्रति शिक्षा विभाग ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।शिक्षा विभाग के एबीईओ शोक संतप्त परिजनों से मिलने ग्राम वंशीपुर पहुँचे और दिवंगत शिक्षाकर्मी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी को 50 हजार की अनुग्रह राशि प्रदान किया।
विदित हो कि दो दिन पूर्व माध्यमिक शाला गाड़ाबहरी में पदस्थ वंशीपुर निवासी शिक्षाकर्मी सुशील खाखा की कोरोनो की वजह से मौत हो गई थी।इनके निधन पर शिक्षा विभाग की ओर से एबीईओ महेश सोनी ग्राम वंशीपुर पहुँचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान उन्होंने दिवंगत शिक्षाकर्मी की पत्नी को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की।इस अवसर पर संकुल प्रभारी शिवभरोष बेक,समन्वयक उमेश मिश्रा लेखापाल दूधनाथ सिंह सरपंच रुझा राम उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47