छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंनारायणपुरब्रेकिंग न्यूज़

CG BREAKING : नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण कार्य में लगे गाड़ियों को किया आगजनी, ट्रैक्टर, पिकअप और मिक्सर मशीन जलकर खाक

नारायणपुर। CG BREAKING : नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचा रखा है. नक्सली विकास पर रोड़ा बन रहे हैं. बौखलाए माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी ट्रैक्टर, पिकअप और मिक्सर मशीन को जलाकर राख कर दिया. मामला नारायणपुर के भरंडा का है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी है, जिसमें एक ट्रैक्टर, एक पिकअप और मिक्सर मशीन को आग के हवाले किया है. बता दें, खोडगांव अंजरेल माइन्स के स्कूल पारा में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है

बताया जा रहा है कि माइंस के विरोध में लगातार नक्सली बैनर पोस्टर लगा रहे हैं. मार्ग अवरुद्ध करना और आगजनी जैसी घटना को अंजाम दे रहें हैं. खोड़गांव में बीएसपी का लौह अयस्क खदान संचालित है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!