ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सावधान! बाजार में 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट…

रायपुर। राजधानी में फल का कारोबार करने वाले एक युवक से 18500 रुपए का नकली नोट मिला है। आरोपी सिविल लाइन इलाके में सामान खरीदने गया था, वहां उसने 500 रुपए का नकली नोट दिया। कारोबारी को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मूलत: महासमुंद बसना निवासी भोजराम नायक (20) फल दुकान लगाता है। उसे कारोबार में काफी नुकसान हुआ। उसने फल दुकान लगाना बंद कर दिया। वह साथी के साथ बिहार चला गया। वहां उसे एक युवक मिला। उसने 20 हजार रुपए लेकर उसे 50 हजार रुपए का नकली नोट दिया। इसमें 500, 200 और 100 रुपए के नए नोट की कॉपी थी, जो असली नोट की तरह दिखाई देता है। उसे आसानी से पहचाना नहीं जा सकता। आरोपी नोट लेकर रायपुर आ गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यहां नकली नोट से वह खरीदारी करने लगा। उसने रायपुर के कुछ मार्केट में 7 हजार रुपए की खरीदारी की। वहां सामान लेकर नकली नोट से भुगतान कर दिया। वह बुधवार को भी नकली नोट लेकर खरीदारी करने गया था। वहां उसने पांच सौ रुपए का नोट दिया, जो मशीन में फंस गया। उसकी जांच की गई तो वह नकली निकला। उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी ने दो तस्करों से गांजा खरीदा। उन्हें भी 5 हजार रुपए नकली नोट दिया है। पुलिस ने गांजा तस्करों को भी पकड़ लिया है। उनसे गांजा और नकली नोट जब्त किए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने कहां-कहां नकली नोट खपाया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!