Advertisement

छत्तीसगढ़ को नशामुक्त करने साइकिल पर प्रतिदिन 200 कि.मी चल रहे शिक्षक संतोष

छत्तीसगढ़ को नशामुक्त करने साइकिल पर प्रतिदिन 200 कि.मी चल रहे शिक्षक संतोष

सभी 33 जिलों में घूम-घूमकर कर रहे लोगों को जागरूक संतोष गुप्ता का शौर्य एवं समाज के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत – लाला साहू

संतोष सर सायकल से नेपाल की यात्रा कर चुके है – सुभाष शर्मा

गुप्ता का आगमन पूरे विद्यालय के लिये अविस्मरणीय पल – संजय एक्का

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नशामुक्ति का संदेश देने के लिए युवा शिक्षक संतोष गुप्ता छत्तीसगढ़ के सभी जिले की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के 10 वें दिन बुधवार को वह धमतरी से गरियाबंद होते राजिम पहुंचे। नगर के हृदय स्थल में छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ, राजिम भक्तिन मंदिर समिति, गुप्ता समाज राजिम के पदाधिकारियों सहित पंडित राम विसाल पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक सेजेस के विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फूल माला से उनका स्वागत किया । इस दौरान अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट गुप्ता ने लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण की रक्षा करने एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया । बस स्टेंड में राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने पुष्प गुच्छ भेट कर शिक्षक संतोष गुप्ता का स्वागत किया साथ ही उनके शौर्य एवं समाज के प्रति समर्पण को नए पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया । छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, जिला सचिव नरेश साहू, अरुण प्रजापति, ब्लॉक सचिव रेखू राम साहू, डोमन सोनकर, नरेंद्र देवांगन, राजेन्द्र पाल सिंह, कैलाश साहू, देवेन्द्र नागेश, ताम्रध्वज कंवर, संकुल समन्वयक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर आदि शिक्षकों ने पुष्पहार से गुप्ता का अभिनंदन कर आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया । विदित हो कि छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रहने वाले संतोष गुप्ता अध्यापन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए समय समय पर साइकिल से जागरूकता यात्रा निकालते रहते हैं । इसी क्रम मे मुंगेली जिले से विगत 13 मार्च को अपनी साइकिल यात्रा प्रारंभ चुके हैं । संतोष इस बार प्रदूषण और नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं । दस दिन में 1800 किलोमीटर सायकल चलाते नशामुक्ति, स्वस्थ शरीर और फिजूलखर्ची रोकने का संदेश देते हुए 18 जिले की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं । पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक से सेजेस के छात्रों ने गुप्ता के साथ साइक्लिंग करते हुए विद्यालय आमंत्रित किया जहां पर प्राचार्य संजय एक्का सहित शिक्षक कैलाश साहू, पूर्णेन्द्र बाघमार, नीता यादव, एन एल साहू, मोनिका मालवी, साक्षी जपे, नेहा सिंह, प्रनीति चंद्राकर, जितेन्द्र साहू, दीपक कुमार, खिलेश्वर देवांगन के साथ सैकड़ों विद्यार्थियों ने जोरदार पुष्प वर्षा कर गुप्ता का स्वागत किया । साइकिलिस्ट ने उत्साहपूर्ण वातावरण से अभिभूत होकर बच्चों को संबोधित करते हुए साइकिल चला कर ग्रीन एनर्जी के फायदे, ईंधन से बढ़ते प्रदूषण, दुर्घटना नियंत्रण, बच्चों को मोबाइल एवं नशे से दूरी बनाए रखने का संकल्प दोहराया । उनका परिचय देते हुए संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा ने छात्रों को बताया कि संतोष सर अंतर्राष्ट्रीय साइकलिस्ट हैं पूर्व में वे सायकल से नेपाल की यात्रा कर चुके है साथ ही राष्ट्रीय स्तर की सायकल प्रतियोगिता नासिक में भी भाग ले चुके हैं । प्राचार्य संजय एक्का ने कहा कि गुप्ता सर का नगर आगमन पूरे विद्यालय के लिये गौरवशाली एवं अविस्मरणीय पल है एवं छात्रों से उनके बताये संदेश को जीवन में उतारने प्रेरित किया । अपने अगले पड़ाव पर बढ़ने से पूर्व संतोष गुप्ता ने प्रेस को बताया कि पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सड़क दुर्घटना कम करने, महंगाई के विरुद्ध बचत की आदत डालने, स्वस्थ जीवन जीने जैसे उपयोगी विषयों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. यहाँ बताना आवश्यक होगा कि शिक्षक संतोष प्रतिदिन 60 कि.मी की सायकल यात्रा कर अपने विद्यालय जाते हैं । फिलहाल वे प्रतिदिन 150 से 200 किलोमीटर सायकल की यात्रा कर रहे हैं । अंत में संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय महाड़िक छुरा ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा सहित मॉम्स किचन के संचालक ओमप्रकाश गुप्ता, अभिनव गुप्ता ने संतोष के सुखद सफल यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदा किया ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47