Advertisement

कवर्धा : केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में की पूजा-अर्चना की

कवर्धा : केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में की पूजा-अर्चना की

प्रदेश के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने चैत्र नवरात्रि के सप्तमी में कवर्धा के महामाया और काली मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना की। मंत्री अकबर ने प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता काली और महामाया में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। केबिनेट मंत्री अकबर ने ज्योति कक्ष में पहुंचकर ज्योति कलश के दर्शन किए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलीम खान, जिला कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पार्षद अशोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05