Advertisement

बीएसपी कर्मचारियों और भक्तों के बीच हुई जमकर मारपीट, थाने में शिकायत

भिलाई। भिलाई में सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार सुबह बीएसपी के कर्मचारियों और भक्तों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीएसपी की टीम वहां बन रहे डोम शेड निर्माण को रोकने पहुंची थी। निर्माण रोकने पर वहां मौजूद पुजारी और भक्तों ने विरोध किया। विरोध इतना बढ़ गया कि बीएसपी की टीम ने भक्तों और पुजारी को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं तक को बुरी तरह पीटा गया।

दरअसल बिना बीएसपी की अनुमति के डोम शेड का निर्माण किया जा रहा है। नगर सेवा विभाग के अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ डोम शेड निर्माण को रोकने पहुंचे थे। जैसे ही वो लोग निर्माण को रोकने लगे, वहां मौजूद पुजारी और भक्तों ने बीएसपी की कार्रवाई का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों झूमा झटकी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि, बीएसपी की टीम ने वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों को बुरी तरह पीटा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस झगड़े को दौरान बीएसपी के अधिकारी केके यादव भी वहां मौजदू थे। जब उनसे इस संबंध में बात करने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद बीएसपी के पीआरओ प्रशांत तिवारी को भी फोन किया गया तो उनके द्वारा भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

थाने में की गई लिखित शिकायत

पूरी घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उन्होंने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ने उन्हें मुलाहिजा के लिए भेजा है।

मंदिर के पुजारी और भक्तों का आरोप है कि बीएसपी के अधिकारी पहले से ही मारपीट करने की प्लानिंग बनाकर आए थे। बीएसपी की टीम जब भी कहीं कार्रवाई करने जाती है। तो उनके साथ तहसीलदार और पुलिस की टीम रहती है। इस बार बीएसपी के अधिकारी बिना पुलिस के साथ पहुंची थी। इससे साफ है कि वो मारपीट करने की योजना के साथ वहां पहुंचे थे।

डोम शेड निर्माण को रोककर बीएसपी ने लगाया था अपना बोर्ड

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57