Advertisement

राहूल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबराई मोदी सरकार

राहूल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबराई मोदी सरकार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर- राहूल गांधी को केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा रंजिशवश षड्यंत्र के तहत लोकसभा की सदस्यता से पृथक करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर किया जाना दुभाग्यपूर्ण है। जहां लोकत्रत की आत्मा विपक्ष को माना जाता है। वही केन्द्र की भाजपा सरकार विपक्ष को झूठे प्रकरणों मे फंसा कर दमन करने कि निति चला रही है, जिससे देश ही नहीं विदेशों में भी मोदी सरकार का घिनौना चेहरा उजागर हुआ, जिससे देश कि छवि खराब हुई है। वही राहूल गांधी के भारत जोड़ा यात्रा की सफलता से घबराई हुई मोदी सरकार के द्वारा, बौखलाहट में राहूल गांधी का बंगला खाली कराऐ जाने का नोटिस भेजा जाना निन्दनीय है, जबकि वही केन्द्र मे बगैर किसी पद के भाजपा नेता पूर्व सांसद लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, गुलाम नबी आजाद एवं अन्यो के बंगले नही खाली कराऐ गए जो पक्ष्यात पूर्ण कार्यवाही कीया जा रहा है।
पिछडा वर्ग काग्रेस जिलाध्यक्ष सूरजपुर महेन्द्र साहू के द्वारा रायपुर राजीव भवन मे आयोजित पिछड़ा वर्ग के प्रदेश स्तरीय बैठक मे मंच से सम्बोधित किया तथा भाजपा सरकार को आडे हाथ लेते हुए भ्रष्टचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी निरूपित किया, केन्द्र की भाजपा सरकार कांग्रेस शासित राज्यो मे ईडी. सीबीआई भेजकर जबरदस्ती लोगो को परेशान कर रही है। वही इन्होंने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बेरोजगारो को 2500 रूपए मासिक भत्ता देने का निर्णय लिया जाना व किसानों को एक एकड मे 20 किवंटल धान खरीदी करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे किसानो मे हर्ष व्याप्त है, वहीं जन कल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47