Advertisement

रायगढ़ में हमसफर एक्सप्रेस सहित तीन और प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज

रायगढ़  रायगढ़ होकर गुजरने वाली चार प्रमुख रेल गाड़ीयो को रायगढ़ में स्टापेज मिलना रायगढ़ में जन हितों के लिए समर्पित रहने वाली सांसद गोमती साय के प्रयासों का सुखद परिणाम है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विगत दिनों सांसद गोमती साय ने रेल मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों से अवगत कराया। सांसद की मांग को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत रेलवे बोर्ड ने CC No 40F/2023 के तहत जारी आदेशों के तहत ट्रेन क्रमांक 17007 / 17008 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस 20917/ 20918 इंदौर – पूरी हमसफ़र एक्सप्रेस 22845/22846 पुणे हटिया एक्सप्रेस 22909/22910 पूरी वलसाड एक्सप्रेस के रुकने के आदेश जारी कर दिए है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने  बताया कि रायगढ़ होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के ठहराव से रायगढ़ क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57