Advertisement

रायगढ़ : कलेक्टर सिन्हा ने जनचौपाल में सुनी जनसामान्य की समस्याएं

रायगढ़ : कलेक्टर सिन्हा ने जनचौपाल में सुनी जनसामान्य की समस्याएं

कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जन चौपाल में आज 51 आवेदक अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जनसामान्य से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। जनचौपाल में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, वनअधिकार पत्र, पेंशन, श्रम, राशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आज आयोजित जन चौपाल में कुल 51 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।

रायगढ़ के बैकुण्ठपुर निवासी श्रीमती जानकी दास राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन लेकर जनचौपाल पहुची थी, कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी द्वारा मौके पर पात्रतानुसार अन्त्योदय राशन कार्ड बना कर प्रदान कर दिया गया। इसी तरह तहसील तमनार के ग्राम-पाता निवासी रामेश्वर प्रसाद समरथ ने जारी आबादी पट्टा में नाम सुधरवाने आवेदन लेकर जनचौपाल पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि पट्टा उनके नाम पर न होकर उनके भाई के नाम से जारी किया गया है। जिस पर कलेक्टर सिन्हा ने तहसीलदार तमनार को आवेदन की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पुराना बड़पारा रायगढ़ निवासी प्रकाश सारथी राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत भू-स्वामी हक प्रदाय के संबंध में आवेदन लेकर आए थे, उन्होंने कलेक्टर सिन्हा को बताया कि पुराना बड़पारा में नजूल भूमि स्थित है, योजनान्तर्गत उस भूमि का भू-स्वामी हक पट्टा प्राप्त किए जाने हेतु चालान के रूप में राशि जमा कर दिया गया है, परंतु आज तक भू-स्वामी हक प्राप्त नही हुआ है, कलेक्टर श्री सिन्हा ने नजूल शाखा को आवेदन के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजीव गांधी नगर निवासी श्रीमती सुमन खटकर विद्युत बिल सुधार के लिए आवेदन लेकर जनचौपाल पहुंची थी, उन्होंने बताया कि वे रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है, उनके घर में 2 बल्ब, टीवी एवं वर्तमान में कूलर का उपयोग किया जा रहा है, जिसका बिल क्षमता से अधिक आया है, जबकि विद्युत खपत कम है। उन्होंने कलेक्टर सिन्हा से बिल सुधार करवाने का आग्रह किया। कलेक्टर सिन्हा ने सीएसईबी को आवेदन की जांच कर तुरंत निराकरण के निर्देश दिए। बड़े अतरमुड़ा मॉ नगर कालोनी वासियों ने कचरा उठाव के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे, उन्होंने कलेक्टर सिन्हा को बताया कि मॉ नगर कालोनी ग्रामीण क्षेत्र बड़े अतरमुड़ा में आने के कारण कचरा प्रबंधन नहीं हो पा रहा है, उन्होंने शुल्क भुगतान पर सहमति देते हुए निगम द्वारा गाड़ी के माध्यम से कचरा उठाने की व्यवस्था करवाने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर सिन्हा ने नगर निगम को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। विकासखंड पुसौर के ग्राम दर्रीपाली निवासी हेमानंद एवं खेमराम केलो परियोजना अंतर्गत अधिकृत भूमि की राशि प्रदाय की मांग हेतु आवेदन लेकर जनचौपाल पहुंचे थे, कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि संबंधित परियोजनान्तर्गत राशि स्वीकृत हो चुकी, शीघ्र प्रदान की जाएगी। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम गनपतपुर/किरियां के ग्रामीणों ने पटवारी द्वारा ग्रामीणों के राजस्व कार्यो में टालमटोल के संबंध में शिकायत लेकर जनचौपाल में पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि पटवारी द्वारा विभिन्न प्रकार के राजस्व कार्यो को टाल-मटोल कर घुमाया जाता है। उन्होंने पटवारी पर उचित कार्र्यवाही की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने एसडीएम धरमजयगढ़ को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डीआर रात्रे एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने दिव्यांगजन दम्पत्तियों को प्रदान किया चेक

जनचौपाल में कलेक्टर सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत तहसील पुसौर के ग्राम-गढ़उमारिया निवासी राजकुमार उरांव पत्नी श्रीमती परमेश्वरी उरांव तथा तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम-हाटी निवासी श्रीमती दरक्शा बानों पति मो.शाहिद को योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57