Advertisement

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिले के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा में कार्यसमिति सदस्य कापू निवासी राजेश शर्मा के आकस्मिक मृत्यु की खबर पाकर पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार की शाम जैसे ही उनकी देहावसान की खबर आई, सारे कार्यकर्ताओं में दुख व्याप्त हो गया। वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ ही साथ सामाजिक व्यक्ति भी थे। मृदुभाषी राजेश शर्मा की कार्यप्रणाली से कार्यकर्ता स्वयं ही उनकी ओर आकर्षित हो जाया करते थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इस दुखद बेला में शोक व्यक्त करते हुए उनसे जुड़े हुए सुखद पलों को याद करते हुए इस क्षति को व्यक्तिगत क्षति मानते हुए परमपिता परमेश्वर से कामना की है कि राजेश शर्मा जैसे पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें। वहीं ईश्वर इस दुखद बेला को सहने की शक्ति परिवारजनों को प्रदान करें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05