Advertisement

नक्सलियों ने जगह-जगह पेड़-पत्थर रख बंद किया था सड़क, 4 दिन बाद बहाल हुआ नारायणपुर ओरछा मार्ग

नारायणपुर. 4 दिनों से बाधित नारायणपुर ओरछा मार्ग को सुरक्षा बल के जवानों ने कल देर शाम बहाल किया. नक्सलियों ने मार्ग पर जगह-जगह सड़क काटकर पेड़ व पत्थर रखकर मार्ग को बाधित किया था. सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए जेसीबी से सड़क से पेड़ और पत्थर को हटाया.बड़ी संख्या में बीडीएस, डीआरजी एवं डॉग स्क्वायड टीम की मौजूदगी में कल देर शाम नारायणपुर ओरछा मार्ग को बहाल किया गया. जवान पिछले 4 दिनों से मार्ग बहाल करने की कोशिश कर रहे थे. वहीं कल सुबह बीडीएस व डीआरजी की टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 3 पाइप बम बरामद किया था, जिसे बीडीएस टीम ने मौके पर भी नष्ट कर दिया था.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57