Advertisement

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को 32 लाख 96 हजार रूपए से स्वीकृत विकास मूलक कार्यो की सौगत दी

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को 32 लाख 96 हजार रूपए से स्वीकृत विकास मूलक कार्यो की सौगत दी

क्षेत्रों का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल- केबिनेट मंत्री श्री अकबर

मंत्री ने सहसपुर लोहारा में राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत 31 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया

वन, परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को जन आकाक्षांओं के अनुरूप 32 लाख 96 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 6़ अलग-अलग विकास मूलक कार्या की भूमिपूजन किया। इसके साथ ही राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत 31 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया।
केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों का विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है। उनकी मांगों के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किया है। जिसका आज भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को 32 लाख 96 हजार रूपए की सौगात मिलने से वर्षो से उपेक्षित इस पंचायत को विकास के मुख्यधारा में जोड़कर आगे बढ़ने में विशेष बल भी मिलेगा।

पट्टा मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे पर आई खुशी

केबिनेट मंत्री अकबर ने राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत 31 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया। पट्टा मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मंत्री अकबर ने कहा कि शासन द्वारा लगातार पट्टा वितरण कर भूमि स्वामी हक दिया जा रहा है। इससे लोगो को आत्म बल मिलेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा लीला धनुक वर्मा, राज्य कृषक कल्याण परिषद सदस्य श्री भगवान सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष लोहारा श्रीमती अनारा बाई, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा श्रीमती मंजू शरद बंगाली, नीलू चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, उपाध्यक्ष नगर पंचायत लोहारा अजय यादव, कलीम खान, सनत जायसवाल, रामचरण पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री अकबर ने 32 लाख 96 हजार रूपए से स्वीकृत विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कैबिनेट मंत्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में नरवा गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजनाअंतगर्त 19 लाख 11 हजार रूपए की लागत से गौठान निर्माण कार्य की भूमिपूजन किया। इसके अलावा मंत्री श्री अकबर ने अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 08 में 2 लाख 67 हजार रूपए की लागत से मंच निर्माण, वार्ड 02 भानू विश्वकर्मा के घर से नदी तक 2 लाख 81 हजार रूपए की लागत से सी.सी. रोड़ निर्माण, वार्ड 12 मेन रोड से गोकुल निषाद के घर तक 2 लाख 63 हजार लागत से आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड 13 में 3 लाख 80 हजार रूपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण और वार्ड 14 में सार्वजनिक मंच के पास 1 लाख 94 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड़ निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
कैबिनेट मंत्री अकबर ने सौगात देते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में लोगों को विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज धान का 2500 रूपए प्रति क्विंटल मिलने से इन तीन वर्षो में छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में आर्थिक और समाजिक रूप से व्यापक बदलाव देखा गया है। उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए दिया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सार्वभौम पीडीएस, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी लोगों को विस्तार से समझाया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47