Advertisement

कैबिनेट मंत्री अकबर ने सहसपुर में यादव समाज और कवर्धा में कंडरा समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर ने सहसपुर में यादव समाज और कवर्धा में कंडरा समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सहसपुर में 6 लाख 50 हजार रूपए की लागत से यादव समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। ग्राम सहसपुर पहुंचने पर यादव समाज द्वारा पारम्परिक खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा के वार्ड नंबर 27 में 10 लाख रूपए की लागत से कंडरा समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा लीला धनुक वर्मा, राज्य कृषक कल्याण परिषद सदस्य भगवान सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष लोहारा श्रीमती अनारा बाई, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा श्रीमती मंजू शरद बंगाली, नीलू चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, उपाध्यक्ष नगर पंचायत लोहारा अजय यादव, कलीम खान, सनत जायसवाल, रामचरण पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री अकबर ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को विकास के मुख्य धारा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाज की मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा की गई और आज भवन निर्माण का लोकार्पण किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण होने से समाज के समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सहुलियत होगी। मंत्री अकबर ने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सभी वर्गो के हितों एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में अथक प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम आगे भी समाज के उत्थान और उन्हे विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री अकबर ने 28 लाख 80 हजार की लागत से जनपद पंचायत के नव निर्मित सभाभवन का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री अकबर ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में नव निर्मित सभाभवन का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभाभवन बन जाने से बैठक एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा होगी। उन्होंने सभी को नव निर्मित सभाभवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासन ने नागरिकों से वादा किया था उसे पूरा किया है। धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार वर्षों से किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिक जिनके पास जमीन नहीं है, जो खेती किसानी कर मजदूरी करते है उनके लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत शासन साल में 7 हजार रुपया प्रतिवर्ष उनके खाते में दे रही है। शासन के आने के बाद किसानों की सिंचाई कर की माफी हुई है। शासन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य सबके लिए राशन कार्ड बनाना प्राथमिकता है, जिसे पूरा करते हुए शासन द्वारा सभी का राशन कार्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई राशन कार्ड बनाने से छूट गया है उनके द्वारा आवेदन करने पर राशन कार्ड पात्रता के अनुसार बना कर दिया जाएगा। कोई भी इससे वंछित नही रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47