Advertisement

जशपुरनगर : भितघरा के पहाड़ी कोरवा किसान चतुर और लमेना राम विभागीय योजना का लाभ लेकर साग सब्जी उत्पादन से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं।

जशपुरनगर : भितघरा के पहाड़ी कोरवा किसान चतुर और लमेना राम विभागीय योजना का लाभ लेकर साग सब्जी उत्पादन से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं

कृषि विभाग द्वारा किसानों को निःशुल्क मक्का और गोठान में स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए खाद भी उपलब्ध कराया गया है

20 किसानों के खेतों में जिला प्रशासन ने पानी की सुविधा उपलब्ध कराया गया है
किसानों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिए हैं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पहाड़ी कोरवा किसान अब गोबर के वरमी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने लगे हैं
जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड के गांव भितघरा के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसान अपने खेती बाड़ी में साग सब्जी उत्पादन से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में भितघरा के किसान श्री चतुर श्री लमेना राम को शासन की परियोजना मद से 20 कृषकों के यहां जिला प्रशासन द्वारा नलकूप खनन करवाया गया है । साथ ही कृषि विभाग द्वारा 20 किसानों को निःशुल्क 4 किग्रा मक्का बीज एवं आत्मा योजना से 4 किवंटल वरमी खाद प्रति कृषकों के मान से दिया गया है । किसान नलकूपों से पानी का उपयोग करके अपने अपने खेतों में अच्छी फसल ले रहे हैं। किसान चतुर और श्री लमेना राम द्वारा अपनी डांड जमीन में लगाए गए नलकूप से 0.200 हेक्टेयर में मक्का एवं 0.100 हेक्टेयर में टमाटर की खेती किया जाता है । किसान ने बताया कि उनकी जमीन में कुछ भी फसल अच्छे से नहीं हो पा रहा था । किसान ने खुशी जाहिर करते हुए और छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेती बाड़ी करने के लिए अपनी जमीन में वरमी कम्पोस्ट खाद का उपयोग कर मक्का एवं साग सब्जी का फसल तैयार किया गया। मक्का का अनुमानित उत्पादन लगभग 10 किवंटल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मक्का खेती से 15 हजार तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है । किसान लमेना राम ने कलेक्टर श्री महादेव कावरे और कृषि विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि भितघरा के विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा किसान शासन की योजना का लाभ उठा कर खुश हैं । और किसान भाई बन्धु अपने अपने खेतों में साग सब्जी उत्पादन से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। और अपने परिवार का पालन-पोषण भी किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47