Advertisement

जांजगीर-चापा :गोठान योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा अतिरिक्त रोजगार

प्रगति महिला स्व-सहायता समूह
पुटीडीह ने 96 हजार 900 रूपए का -323 बोरी वर्मी कंपोस्ट खाद किसानों को बेचा,

किसानों को खाद के उपयोग का महत्व और गुणवत्ता की दी गई जानकारी,

जांजगीर-चापा:लाकडाऊन में भी गोठान से ग्रामीण महिलाओं को अतिरिक्त रोजगार मिल रहा है। गोठान ग्रामीण महिलाओं के लिए नियमित आय देने का साधन बन रहा है। जिले के डभरा विकास खंड के ग्राम पुटीडीह की प्रगति महिला स्व-सहायता समूह ने 96 हजार 900 रूपए की वर्मी कम्पोस्ट खाद किसानों को बेचकर आय अर्जित की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, घुरवा, गरवा और बारी से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। जैविक खेती के लिए वर्मी कंपोस्ट खाद गौठान में तैयार किया जा रहा हैं। जनपद पंचायत डभरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर एस नायक ने बताया कि आज 26 मई को ग्राम पुटीडीह गौठान के प्रगति महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किया गया -323 बोरी वर्मी कंपोस्ट खाद किसानों को विक्रय किया गया।
नायक ने गौठान से जुड़े महिला स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने गौठान में निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद की कीमत 10 रूपये प्रति किलो निर्धारित की है। समिति द्वारा आकर्षक पैकिंग में 30 किलो का पैकेट तैयार किया है। प्रत्येक पैकेट को 300 रूपये की दर से बेचा गया। महिला स्व सहायता समूह मेहनत और लगन से खाद का उत्पादन बढ़ाकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री डी.सी. देवांगन ने उपस्थित किसानों को खाद के उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी। पुटीडीह सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक श्री छत्रपाल सिंह ने समिति के खाता संधारण की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर गौठान समिति के सदस्य व किसान भी उपस्थित थे। ग्राम पुटीडीह, पूरेना, जवाली, चुराभाठा के किसानों ने खाद खरीदा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47