Advertisement

दुर्ग : कोरोना संक्रमण को रोकने में दुर्ग जिले की सफलता की देश भर में चर्चा, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा।

-मुख्यमंत्री ने दी दुर्ग जिले को 114 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
-वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नगर निगम भिलाई, दुर्ग एवं भिलाई-चरौदा में अनेक विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण
-56.31 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर का किया भूमिपूजन, 16.19 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गौरवपथ का किया भूमिपूजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दुर्ग/जिले के विभिन्न निगमों के में आज हुए 114 करोड़ के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्ग जिले में जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों ने कड़ी मेहनत से संक्रमण को कम करने में जो भूमिका निभाई है। वो अभूतपूर्व है। देशभर में आज दुर्ग जिले की प्रशंसा हो रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकरणों के बीच दुर्ग जिले में डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, निगम कर्मी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा कोरोना संक्रमण से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों के संकल्प और आम जनता द्वारा दिखाई गई जागरूकता के चलते जिले में कोरोना संक्रमण को 3 प्रतिशत तक लाने में सफलता मिली है, यह अभूतपूर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के बावजूद इससे लड़ने का हमारा संकल्प प्रभावित नहीं हुआ, हमने कोरोना संक्रमण को थामने के लिए कड़ी मेहनत की और इसे नियंत्रित करने में सफल हुए हैं। लॉक डाउन में शिथिलता दे दी गई है, कोरोना संक्रमण तेजी से कम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के बनने से यातायात से संबंधित दिक्कतें कम होंगी। ट्रांसपोर्टर्स को आसानी होगी, गौरव पथ बहुत ही सुंदर सुविधाजनक सड़क होगी। इसके साथ ही नगर निगम भिलाई एवं दुर्ग में होने वाले लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम से नगरीय विकास की नई छवि स्थापित होगी। इस मौके पर संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा लगातार जनहित के कार्य कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा कोरोना काल जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कोरोना प्रबंधन के मामले में दुर्ग जिले ने बहुत अच्छा काम किया है मैं यहां के कलेक्टर उनकी टीम तथा जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों के विकास के लिए अच्छा कार्य हो रहा है। इस मौके पर पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि भिलाई चरोदा के विकास में ट्रांसपोर्ट नगर की भूमिका अहम होगी। इसके इसके साथ ही अन्य विकास कार्यों से जिले की तस्वीर तेजी से सुधरेगी। इस मौके पर अपने संबोधन में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य शासन नगरीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए राशि दी जा रही है ताकि जनहित के कार्य लगातार संपादित होते रहे। इस मौके पर विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि बीते ढाई सालों में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में विकास के अनेक बेहतर कार्य संपादित हुए हैं तथा आने वाले वर्षों में भी दुर्ग जिला विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस मौके पर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री लगातार राशि प्रदान कर रहे हैं। इससे जनहित के लिए उपयोगी संरचनाएं नगरीय क्षेत्र में बन रही है और नगरीय विकास का हमारा सपना साकार हो रहा है। इस मौके पर दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, भिलाई चरौदा महापौर श्रीमती चंद्रकांता मांडले सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर आभार प्रदर्शन कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विकास कार्र्योंं का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। कोरोना काल में अपनी जान गंवा चुके सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं इन्हें शासन को प्रेषित किया गया है।
दो लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई – इस मौके पर कोरोना से जान गवा चुके दो कर्मचारियों के परिजनों को भी अनुकंपा नियुक्ति प्रतीकात्मक रूप से दी गई। इनमें मिथुन सोनवानी और माया ताम्रकार शामिल हैं। मिथुन सोनवानी को सहायक राजस्व निरीक्षक बनाया गया है तथा माया ताम्रकार को सहायक ग्रेड-3 बनाया गया है। दोनों के परिजन नगर निगम दुर्ग में कार्यरत थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को शासन के पास भेज दिया गया है।
विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर बारह बजे जिले में 114 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। नगरीय निकाय दुर्ग, भिलाई एवं भिलाई-चरौदा में निर्मित-प्रस्तावित इन कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम किया। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण कार्य भिलाई-चरौदा निगम में ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन है जिसकी लागत 56 करोड़ 31 लाख रुपए है। इसके बनने से ट्रांसपोर्टर्स को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही भिलाई-चरौदा निगम में गौरवपथ के कार्य का भूमिपूजन भी किया। इसकी लागत 16.19 करोड़ है। नगर निगम भिलाई में 24.34 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया तथा 2 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया। नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत 14 वें वित्त आयोग के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसकी लागत 17.38 करोड़ रुपए है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47