प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सरगुजा वक्ताओं के चयन की कार्यशाला आयोजन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सरगुजा वक्ताओं के चयन की कार्यशाला आयोजन

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी,छत्तीसगढ के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन अम्बिकापुर में आज वक्ताओं के चयन की कार्यशाला आयोजित की गयी। छत्तीसगढ की आवाज-कांग्रेस की आवाज के नाम से आयोजिय इस कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस अभियान हेतु नियुक्त सरगुजा जिला प्रभारी विजय बघेल जो अंत्यव्यवसायी निगम एवं वित्त निगम के सदस्य हैं, एवं अभियान के प्रभारी विभोर सिंह की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया संपादित हुई। मौजूदा समय में चुनावी प्रचार के बदलते राजनैतिक परिवेश के मद्देनजर कांग्रेस ने जिला स्तर पर ऐसे वक्ताओं के चयन का अभियान चलाया हुआ है जो कि आने वाले चुनावांें में बूथ लेबल तक पार्टी के लिये प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। इसके लिये कांग्रेस ने 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिये एक अभियान चलाया है। कांग्रेस का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से पार्टी के लिये भविष्य के वक्ताओं की खोज करना है। वक्ता चयन अभियान की कार्यशाला में सरगुजा जिले के सभी विकासखंड से कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए चयन अभियान के सरगुजा प्रभारी श्री विजय बघेल ने बताया कि पार्टी और सरकार की योजनाओं की आकडों सहित समझ एक कार्यकर्ता में अच्छे वक्ता का विकास करती है। पार्टी के विचारधारा का ज्ञान इस तथ्यों को आमजन तक पहॅुंचाने में मदद करता है। इस अभियान के प्रभारी एवं पूर्व पुलिस अधिकारी विभोर सिंह ने प्रदेश सरकार की उन नितियों को साझा किया जिसके बदौलत पूरे देश में छत्तीसगढ की बेरोजगारी दर सर्वाधिक कम है। उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय नितियों को जनता तक पहॅुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने भाषण कला के साथ ही साथ प्रचार-प्रसार के साधनों के तरीकांे के उपयोग को समझाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रकेश गुप्ता ने चयन समिति के प्रभारियों से अनुरोध किया कि सरगुजा जिले में वक्ताओं के चयन हेतु निर्धारित संख्या में छूट प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों वक्ता नियुक्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता का इस बात के लिये आभार जताया कि वे चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। कार्यक्रम को विनय शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, प्रमोद चौधरी, विकल झा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनूप मेहता के द्वारा किया गया जबकि आभार एवं धन्यवाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अम्बिकापुर शहर हेमंत सिन्हा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सैयद अख्तर हुसैन, श्रीमति मधु द्विक्षित, श्रीमति संध्या रवानी, प्रभात रंजन सिन्हा, मो0 कलीम अंसारी, काजू खान, अविनाश कुमार, अनिमेश सिन्हा, राजनीश सिंह, पंकज शुक्ला, आलोक गुप्ता, फैसल सिद्धकी, विकास केशरी आदि उपस्थित थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

दस बिंदुओं पर बीस से अधिक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये

वक्ता चयन के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 बिंदुओं को निर्धारित किया है। इनमें पदेश के कांग्रेस सरकार की योजना, केन्द्र सरकार की विफलता, बेरोजगारी, महंगाई, मोदी सरकार का भ्रष्टाचार, संवैधानिक संस्थाओं का क्षय, देश प्रदेश में किसानो की स्थिति, आजादी की लडाई एवं भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस के योगदान जैसे विषय शामिल हैं। वक्ताओं को इनमें से किसी भी एक विषय को चुनकर उसे इस प्रकार से संबोधित करना था जिसे आमजन तक सहज रुप से पहॅुंचाया जा सके। प्रत्येक जिले में इस प्रकार से करीब 10 वक्ताओं का चयन किया जायेगा, जिन्हें बकायदा प्रशिक्षित भी
किया जायेगा। कार्यशाला में करीब180 वक्ताओ ने अपने अपना भाषण दिया। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्तागण अनूप मेहता, आशीष वर्मा, अशफाक अलि, गुरुप्रित सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा के साथ ही साथ जिला शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सीमा सोनी, आलोक सिंह, सतीश बारी, दिनेश शर्मा, नितेश चौरसिया, नुजहत फातमा, रुही गजाला, निशा विश्वकर्मा, बबीता विश्वास, हेमंती प्रजापति, मो नियाजुद्धीन, आतिश शुक्ता, शब्बीर हुसैन फिरदौसी शामिल थे।