Advertisement

बीच राह में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देख संसदीय सचिव दिखाई संवेदनशीलता

बीच राह में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देख संसदीय सचिव दिखाई संवेदनशीलता
गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर/भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देख दिखाई संवेदनषीलता उसे पहुंचाया अस्पताल। संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र भटगांव अन्तर्गत ग्राम छतरंग गये थे। छतरंग से वापसी के दौरान उन्होंने बांक घाट के नीचे सड़क के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था पड़े व्यक्ति को एंबुलेस की मदद से अस्पताल भेजवाया। विदित हो कि ससंदीय सचिव श्री राजवाड़े कल ग्राम छतरंग में वैवाहिक कार्यक्रम से घर वापस आ रहे थे, उसी दौरान बांक घाट के नीचे ग्राम भंवारखोह निवासी अवधेश आत्मज मानसाय उम्र 38 वर्ष चैथी के कार्यक्रम से वापस आ रहा था। उसी दौरान अवधेश का वाहन रात्रि लगभग 10-11 बजे पेड़ से टकरा जाने से गंभीर रुप से आहत होकर सड़क के बीच पड़ा हुआ था। जिसके सर एवं पैर में गंभीर चोट लगा था। जिसे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजकर डॉक्टरों को मरीज के बेहतर ईलाज हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मरीज को रात्रि प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05