
उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़राज्य
जल मूल्य निरूपण हेतु ऑनलाईन जागरूकता एवं प्रशिक्षण का आयोजन
उत्तर बस्तर कांकेर 27 मई 2021कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा आज जल शक्ति अभियान कार्यक्रम अंतर्गत ऑनलाईन कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को जल मूल्य निरूपण की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के 27 कृषक सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वैज्ञानिकगण, डाॅ कोमल सिंह केराम, इंजी. नरेन्द्र हरिदास तायड़े, डाॅ सी. एल. ठाकुर, सम्मिलित हुए।












