Advertisement

बजरंग दल प्रतिबंध पर प्रवीण तोगड़िया बोले- बैन तो जिहादी विचारधारा पर लगना चाहिए

भिलाई। कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र को अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण तोगड़िया ने आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध तो जिहादी विचारधारा पर लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर का श्रेय किसी एक अकेले व्यक्ति को नहीं है, साढ़े चार सौ साल से 24 पीढ़ियां खत्म हो गई। श्रेय उनका है, श्रेय 100 करोड़ हिंदूओं का है, हम सभी का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में एक कार्यक्रम में डा प्रवीण तोगड़िया शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रवार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्य सराहनीय है। आज उनके बुलडोजर की वजह से उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में शांति है। यदि आज योगी ना होते तो उत्तर प्रदेश को संभाल पाना मुश्किल होता। जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त होना बड़ी उपलब्धि है। अब जाकर जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अखंड भारत का सपना पूरा हुआ।

कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया आपत्तिजनक

कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात पर डा तोगड़िया ने कहा कि आज पूरी दुनिया जिहादी आतंकवाद से पीड़ित है। और कांग्रेस पीड़ित पर ही प्रतिबंध लगाना चाहती है, जबकि प्रतिबंध तो जिहादी विचारधारा पर लगाया जाना चाहिए। कांग्रेस का यह घोषणा पत्र जाहिर करता है कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57