
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
ठेलकाबांधा के कार्य के लिए 2.66 करोड़ रूपए की स्वीकृति
रायपुर : ठेलकाबांधा के कार्य के लिए 2.66 करोड़ रूपए की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-अभनपुर की ठेलकाबांधा का हेडवर्क एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 66 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 180 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।











