Advertisement

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को जिपं अध्यक्ष ने किया चेक वितरण

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले के 39 बच्चों ने प्राप्त किया पदक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दन्तेवाड़ा, 27 मई 2021जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँच जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने जिले के मेधावी खिलाडि़यों को चेक वितरण किया। 2018-2019 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुए खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाडि़यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक हासिल किया। सहायक खेल अधिकारी सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर बेस बॉल, साफ्ट बॉल, कबड्डी, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में हमारे जिले के खिलाडि़यों ने भी भाग लेकर अपना लोहा मनवाया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों खिलाडि़यों को 21000 हजार, सिल्वर को 15000 व कांस्य मेडल हासिल करने वालों को 10000 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इस खेल प्रतियोगिता में हमारे जिले से 39 बच्चों ने पदक प्राप्त किया है। खिलाडि़यों को सम्बोधित करते हुए जिपं अध्यक्ष ने कहा कि हमारे जिले के लिए यह गर्व की बात है कि बड़े माहानगरों में जाकर आप सभी हमारे जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। हमारे बस्तर में प्रतिभा की कमी नही है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में इसी तरह खेलों के माध्यम जिले का नाम नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा व डीएमसी एस.एल. सोरी ने भी बच्चों को बधाई दी साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं इस पूरे प्रतियोगिता में एसडीएम व जिला खेल अधिकारी अबिनाश मिश्रा का भी विशेष योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47