Advertisement

बिलासपुर : स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से शुरू हुई सरकारी भवनों की पुताई

बिलासपुर : स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से शुरू हुई सरकारी भवनों की पुताई

बिग ब्रेकिंग युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया विज्ञापन 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 व्याख्याता के पदों पर होगी सीधी भर्ती 06 मई से भरे जा सकेंगे ऑनलाईन आवेदन भर्ती के लिए व्यापम द्वारा ली जाएगी परीक्षा
पहले ही दिन 3 स्कूल भवनों में पूरी कर ली गई पुताई

प्राकृतिक पेंट निजी कंपनियों की तुलना में 40 फीसदी सस्ता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुरूप आज से स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से सरकारी भवनों की पुताई का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में गोबर से पेंट बनाने का काम जोरशोर से शुरू किया गया। पहले ही दिन आज 3 शासकीय स्कूल भवनों की पुताई गोबर पेंट से की जा चुकी है। इसके अलावा 6 स्कूलों में यह कार्य अभी चल रहा है। इस पेंट की कीमत बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट से कम है, साथ ही गोबर से निर्मित होने के कारण रासायनिक पेंट की तुलना में इसमें महक भी नहीं आती है। गांवो के गोठानों में संचालित रीपा में महिला समूहों द्वारा तैयार किया गया गोबर पेंट मल्टी नेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहा है। पेंट निर्माण में अमूूमन मल्टी नेशनल कंपनियां ही काबिज थी लेकिन अब ग्रामीण महिलाएं भी इसमें मजबूती से कदम रख चुकी हैं। जिले में संचालित तीन रीपा गोठानों में समूह की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग 1100 लीटर पेंट तैयार कर लिया गया है। गोबर पेंट से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है अपितु यह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी फायदेमंद है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नोडल अधिकारी डॉ रघुवंशी ने बताया कि जिले में चार गोठानों में संचालित रीपा में गोबर पेंट यूनिट स्थापित किया गया है। बिल्हा ब्लॉक के सेलर में नारीशक्ति समूह, कोटा ब्लॉक के रानीगांव में जागृति महिला समूह, शहरी गोठान मोपका में गोवर्धन महिला समूह द्वारा गोबर से पेंट बनाया जा रहा है। मस्तूरी ब्लॉक के गतौरा में पाठबाबा महिला समूह द्वारा भी जल्द ही गोबर से पेंट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गोबर से बनने वाला प्राकृतिक पेंट बिल्कुल मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा तैयार किए गए पेंट जैसा है। इसकी गुणवत्ता उच्च स्तरीय है। मल्टीनेशनल कंपनी की पेंट की तुलना में यह 40 फीसदी सस्ता होने के साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल है। इमल्शन पेंट की कीमत प्रति लीटर 265 रूपये है और यह 1, 2, 5, 10 और 20 लीटर के पैकेज में तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार डिस्टेम्पर प्रति लीटर 142 रूपए है और यह भी 1, 2, 5, 10 और 20 लीटर के पैकेज में तैयार किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47