Advertisement

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु भर्ती हेतु दावा आपत्ति निराकरण उपरांत सूची प्रकाशित

जशपुरनगर /28 मई 2021/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों की भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों में से स्टाॅफ नर्स-नर्सिंग आॅफिसर एवं स्टाॅफ नर्स-एनआरसी की दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् पात्र अभ्यर्थियों की सूची अपलोड की गई है। साथ ही अन्य विभिन्न पदों हेतु 28 मई 2021 से 10 जून 2021 तक दावा आपत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त सूची का प्रकाशन जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in अपलोड की गई है। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि जिन पदो के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। वे अपना दावा आपत्ति पीडीएफ के माध्यम से ई-मेल nhmjspreeruitment@gmail.com पर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही इस सबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय मुख्य चिक्त्सिा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर में संपर्क कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57