Advertisement

सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने गृहग्राम पहुंचे गृहमंत्री, व्यक्त की संवेदना

रायपुर : सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने गृहग्राम पहुंचे गृहमंत्री, व्यक्त की संवेदना

सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने गृहग्राम पहुंचे गृहमंत्रीगृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू चारामा-जगतरा के बीच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चारामा-जगतरा के बीच घटित सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने आज उनके गृहग्राम सोरम पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। गृहमंत्री ने उनसे कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और वह हरसंभव मदद करेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिवारजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री मोहन लालवानी, धमतरी नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाणा, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47