Advertisement

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा दावा, कहा- बहुत सारे कांग्रेसी नेता हमारे संपर्क में…

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बहुत सारे कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में आने की बात कही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास एक-दो लोग संपर्क है, वहीं हमारे पास बहुत सारे कांग्रेसी नेताओं के प्रस्ताव पेंडिंग हैं, जैसे-जैसे चुनाव की तिथि सामने आएगी बीजेपी में आएंगे.

सरकार के द्वारा लगातार वैकेंसी निकाले जाने पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के कारण सारी भर्तियां रुकी थी. सरकार के पास फंड नहीं है. भर्ती करेंगे तो लोगों को पैसा कहां से देंगे. शासन और प्रशासन का पैसा लैप्स होने की कगार पर है. विपक्ष की मानसिकता से अब तक उबर नहीं पाए.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर्नाटक दौरे पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे असम और उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए थे, वैसे ही सीएम के कर्नाटक जाने से कुछ फायदा नहीं होगा. असम और उत्तर प्रदेश में क्या फायदा हुआ था? इसके साथ ही तेंदूपत्ता पर होने वाले आंदोलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तेंदूपत्ता सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी जन आंदोलन करेगी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57