Advertisement

सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर कांग्रेस पदाधिकारी ने ठग लिये लाखों, मामला दर्ज

रायगढ़   कांग्रेस नेता वासुदेव यादव के द्वारा खुद को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री के पद पर पदस्थ होते हुए ठेका दिलाने के नाम पर अपने पाटर्नर श्रीनिवासन अययर को भेजकर 5 लाख रूपये लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी ने इस मामले की लिखित शिकायत सूरजपुर थाने में करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आशा स्टील एण्ड फेब्रीकेशन, ग्राम पंचिरा, पोस्ट, थाना, तहसील एवं जिला सूरजपुर (छ.ग.) में संचालित है। उक्त फर्म उद्योग विभाग एवं सीएसआईडीसी में पंजीकृत फर्म है। निवेदन है कि मेरी फर्म में सीएसआईडीसी द्वारा आरसीसी पोल, चैनलिंग ग्लेनाईड वायर एवं स्टील फर्नीचर दर अनुबंध भी किया गया था एवं छोटे-छोटे माध्यम से सप्लाई भी किया जाता रहा है। परंतु कोविड-19 की वजह से 1-2 वर्षों तक काम नहीं मिलने के कारण उद्योग बंद होने के कागार पर आ गया था।

इन सभी परेशानियों के बीच मेरी मुलाकाल श्रीनिवासन अय्यर आ. आर.एस. अय्यर, निवासी फ्लैट नम्बर 406 मंजीत हाईट्स, साई मंदिर रोड, रायपुरा, जिला-रायपुर (छ.ग.) मोबाईल नम्बर 8640095509 से रायपुर में हुई। इनके द्वार मुझे कहा गया कि सी.एम. हाउस रायपुर से सारे काम होते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि उन्होने मुझे 2 करोड़ की सप्लाई का आश्वासन दिया, जिसमें स्टील फर्नीचर सप्लाई, स्कूलों में एवं फारेस्ट में आसीसी फेन्सिंग एवं GALVANIZED स्टील चैन लिंक फेब्रीकेशिंग जाली का कार्य था उसके लिये उन्होने बताया कि 15 प्रतिशत का खर्च आयेगा मुख्यमंत्री निवास से टोकन कटवाना पड़ेगा उसके लिये 15,00,000 रुपये अभी देना पड़ेगा बाकी पैसा वर्क आर्डर के समय आपको देने होगे मेरे द्वारा काम न मिलने पर पैसा वापसी की गारंटी चाही गई तो उनके द्वारा एकला इण्टरप्राईजेज का करेंट एकाउंट का चेक देने की बात कही एवं इस तरह से मैं उनकी बातों के झांसे में आ गया उसके पश्चात मैने उनसे कहा कि आप दो दिवस पश्चात आप सूरजपुर आकर पेमेन्ट ले जाइयेगा। बाद उनका स्टाफ गुलाम मोबाईल नम्बर 7415302552 मेरे पास सूरजपुर आया और मुझसे श्रीनिवासन अय्यर से बात कराया जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि आप पैसा गुलाम को दे दीजिये जिस पर मेरे द्वारा उन्हें राशि दे दी गई। उसके पश्चात उन्होंने मुझे दो चेक एक 10 लाख का एवं दूसरा 5 लाख का दिया, किन्तु उनके द्वारा आज दिनांक तक न तो मुझे किसी प्रकार का काम दिलाया गया और न ही मेरी राशि वापस की जा रही है और उनके द्वारा अब मेरा फोन भी रिसीव नहीं किया जा रहा है। एवं उनके द्वारा दिये गये चेक में अंकित खाता नम्बर में राशि भी नहीं है।

=इस स्थित में पीड़ित व्यवसायी ने अब पुलिस की शरण लेते हुए लिखित शिकायत करते हुए इस मामले में जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ कड़ी एवं दण्डात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57