Advertisement

ED Raid Chhattisgarh: प्रदेश के बड़े हवाला कारोबारियों के घर ईडी की रेड

ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग मामले में लगातार ईडी की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज ईडी की टीम ने प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत भिलाई में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी।

इस दफे ईडी के निशाने पर छत्तीसगढ़ में हो रहे हवाला कारोबार और हवाला कारोबारी हैं। ईडी की टीम ने राजधानी के सदर बाजार स्थित नाहटा मार्केट और उनसे जुड़े शैलेंद्र नगर स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की है।इसी तरह भिलाई में भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। ऐसी कयास है कि अनवर ढेबर से पूछताछ के बाद जो जानकारियां सामने आई हैं, उसी के आधार पर आज छापेमारी हो रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

हालांकि अभी तक ईडी की ओर से किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं आज कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए कारोबारी अनवर ढेबर को आज रिमांड अवधि समाप्त हो रही है। उन्हें भी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। मगर कोर्ट ने 4 दिन की ईडी की रिमांड मंजूर की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57