Advertisement

रायगढ़ : 15 जून तक जिले में अभियान चला सीमांकन प्रकरणों का करें निराकरण- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

रायगढ़ : 15 जून तक जिले में अभियान चला सीमांकन प्रकरणों का करें निराकरण- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

लोक अदालत में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के कलेक्टर सिन्हा ने दिए निर्देश

स्कूल मरम्मत कार्यों के नियमित मॉनिटरिंग के सभी एसडीएम को किया निर्देशित

छात्रावासों के नियमित निरीक्षण की बनाएं व्यवस्था

बेरोजगारी भत्ता पा रहे हितग्राहियों के कौशल विकास की काउंसलिंग और ट्रेनिंग शुरू करने के दिए निर्देश

मतदान दल के लिए कर्मचारियों की जानकारी सॉफ्टवेयर में करें अपलोड

राजीव युवा मितान क्लब के लिए इवेंट कैलेंडर तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर सिन्हा ने ली समय-सीमा की बैठक

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सृजन सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि अगले 15 जून तक पूरे जिले में अभियान चला कर सीमांकन के लंबित आवेदनों का निराकरण करें। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 13 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत में भी राजस्व मामलों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने कलेक्टर जनचौपाल के आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन पर त्वरित रूप से कार्यवाही होनी चाहिए।

कलेक्टर सिन्हा ने वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा कि 5 जून से वृक्षारोपण की शुरुआत होनी है। उसके पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के दौरान पौधों को लगाने के साथ उसके सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। ताकि पौधे लंबे समय तक जीवित रहे। इसके लिए फेंसिंग इत्यादि की भी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश उन्होंने दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने बैठक के दौरान छात्रावास संचालन के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से बालिका छात्रावासों के साथ सभी हॉस्टल छात्रावासों के मासिक निरीक्षण के लिए नोडल अफसर शीघ्र नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिका छात्रावासों के लिए महिला अधिकारियों को नोडल बनाएं। जिससे वे नियमित रूप से हॉस्टल का निरीक्षण कर वहां बालिकाओं से मिलें और व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रावासों में पढ़ाई को बेहतर करने के लिए रणनीति तैयार करें। जिससे आगामी सत्र की शुरुआत से ही उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पोषण पुनर्वास केंद्रों के संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्रों में नियमित रूप से बच्चे आने चाहिए। कुपोषण से लडऩे के लिए तैयार की गयी इस व्यवस्था का पूरा लाभ बच्चों को मिलना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बेरोजगारी भत्ता पा रहे हितग्राहियों के कौशल विकास प्रशिक्षण की करें शुरुआत

कलेक्टर सिन्हा ने जिला रोजगार अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हितग्राहियों के कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग और ट्रेनिंग शुरू करें।

स्कूलों के निर्माण की नियमित समीक्षा करें एसडीएम

कलेक्टर सिन्हा ने बैठक में जिले के स्कूलों में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने ईई आरईएस से कहा कि लंबित सभी टेंडर तत्काल जारी कर काम शुरू कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिससे काम गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा हो।

तालाबों का गहरीकरण जल्द पूरा कराएं

कलेक्टर सिन्हा ने जिले के चिन्हांकित तालाबों के चल रहे गहरीकरण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और गहरीकरण का कार्य जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए।

मतदान दलों के लिए कर्मचारियों की सॉफ्टवेयर में एंट्री करे पूर्ण

बैठक में कलेक्टर सिन्हा ने आगामी निर्वाचन के संबंध में चल रही प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने मतदान दल के लिए सभी विभाग के कर्मचारियों की जानकारी सॉफ्टवेयर में अपडेट करने का काम निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

राजीव युवा मितान क्लब के लिए तैयार करें इवेंट कैलेंडर

कलेक्टर सिन्हा ने राजीव युवा मितान क्लब के संचालन की भी बैठक में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन के विभिन्न योजनाओं से जुड़े आयोजन और गतिविधियों में क्लब के सदस्यों को जोड़े। उनके लिए इवेंट कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी उन्होंने सहायक संचालक खेल को दिए। जिससे पंचायत स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन की अग्रिम रूपरेखा तैयार हो सके और क्लब के सदस्य इसमें भागीदार बने।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57