Advertisement

मुंगेली : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 11 मई को जनदर्शन कक्ष में

मुंगेली : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 11 मई को जनदर्शन कक्ष में

1111 पदों पर की जाएगी भर्ती

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुंगेली,कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में सशक्त युवा सशक्त मुंगेली के अंतर्गत आकांक्षा प्लेटफार्म जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा जनदर्शन कक्ष, कलेक्टोरेट परिसर में 11 मई 2023 को सुबह 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प के माध्यम से निजी नियोजकों द्वारा अधिसूचित कुल 1111 पदों हेतु रिक्तियों की पूर्ति की कार्यवाही की जायेगी। इस कैम्प में निजी नियोजक एन.आई.आई.टी., नव किसान बायो प्लॉनटेक बिलासपुर, सुभारती हर्बल, अलर्ट एस. जी. एस. प्राईवेट लिमिटेड रायपुर, सुखकिसान बायो प्लॉनटेक बिलासपुर, एस.बी.आई. लाईफ इंश्योरेंस, एल.आई.सी. मुंगेली, इंश्योरेंस वर्ड, एल.आई.सी. व्यापार विहार बिलासपुर, एल. आई.सी. ब्रांच – 1 बिलासपुर, सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज गुजरात उपस्थित रहेंगे, जिनके द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 16, वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के 10, सेल्स एक्ज्युकेटिव के 20, कृषि अधिकारी के 2, पंचायत सेल्स मेन के 25, पंचायत ट्रेनर के 10, सेल्स एडवाईजर के 05, सेल्स मनेजर के 05, डॉक्टर आयुर्वेदिक के 05, कारपेंटर के 05, सिक्युरिटी गार्ड के 150, असिस्टेंट सुपरवाईजर के 05, सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 05, फिल्ड ऑफिसर के 23 और एडवाईजर/इंश्योरेंस एडवाईजर के 305, ट्रेनिस मशीन आपरेटर के 500, अप्रेन्टिस आई.टी.आई. इलेट्रिकल्स के 10 और अप्रेन्टिस आई.टी.आई. फीटर के 10 पदों सहित कुल 1111 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक, बीएससी कृषि एमबीए है। आयुसीमा 18 से 45 वर्ष तक रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57