Advertisement

चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

जशपुर :- भाजपा नेता एवं चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने स्वास्थ्य विभाग (Health Department Jashpur) के सिविल सर्जन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. जूदेव ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिख सर्जन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने सीएम को पत्र में लिखा है कि ‘नामचीन और निजी फर्मों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग जशपुर में 1 करोड़ 36 हजार 74 रुपये का घोटाला किया गया है. इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए. वित्तीय वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 के बिलों का बिना क्रय नियमों का पालन किये और बिना टेंडर जारी किए क्रय समिति के अनुमोदन के बिना ही करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा कर राशि भुगतान करने की कार्रवाई की जा रही है. इस करोड़ों के फर्जीवाड़े में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की अहम भूमिका है. सिविल सर्जन ने क्षमता से अधिक खरीदारी की थी. खरीदी की गई सामग्रियों का भौतिक सत्यापन तक नहीं कराया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

फर्मों को पहुंचाया गया फायदा
पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने मुख्य्मंत्री को लिखे गए पत्र में उन फर्मों के नाम के भी जिक्र किये हैं, जिन्हें फायदा पहुंचाकर कमीशनखोरी का बड़ा खेल खेला जा रहा है. उन्होंने लिखा है कि श्री श्याम सर्जिकल रायगढ़, जिंदल इंटर प्राइजेज रायगढ़, चंद्रा मेडिकल एजेंसी रायगढ़, गुप्ता बुक डिपो जशपुर, रायपुर साइंटिफिक खमतराई रायपुर, सत्या इंटरप्राइजेज रायपुर, विजय स्टील इंडस्ट्रीज रायगढ़, न्यू साव इलेक्ट्रॉनिक्स जशपुर, कुमुद टेक्सटाइल्स खादी ग्रामोद्योग गम्हरिया जशपुर, कामधेनु सिक्योरिटी सर्विस इंदौर के नाम दिए हैं।

सीएम को लिखा पत्र

 

कार्रवाई की मांग
युद्धवीर सिंह जूदेव ने मुख्यमंत्री से जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के खिलाफ कड़ी।
उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर जांच करवाने की मांग की है. सिविल सर्जन को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई है. उन्होंने लिखा है कि अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वे मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57