Advertisement

मुंगेली : 10वीं बोर्ड में टाॅप करने वाली मीनाक्षी व जेईई में चयनित होने वाले छात्र मनुराज को कलेक्टर ने किया सम्मानित

मुंगेली : 10वीं बोर्ड में टाॅप करने वाली मीनाक्षी व जेईई में चयनित होने वाले छात्र मनुराज को कलेक्टर ने किया सम्मानित

10वीं बोर्ड में टाॅप करने वाली मीनाक्षी व जेईई में चयनित होने

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर टापटेन में जगह बनाने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दशरंगपुर की छात्रा कु. मीनाक्षी साहू और जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रज्ञा कोचिंग जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज जमकोर के छात्र मनुराज बंजारे को जेईई मेन्स परीक्षा में चयनित होने पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित अपने चेम्बर कक्ष में बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा आगे भी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर सफलता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर ने बच्चों के माता-पिता से भी बातचीत की और बच्चों सफलता के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57