रायगढ़ : प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 18 मई को खरसिया में

रायगढ़ : प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 18 मई को खरसिया में

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

योग्य अभ्यर्थियों/युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन/नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार 18 मई 2023 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खरसिया में प्रात:10 बजे से प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मे.जेएसडब्लू स्टील नहरपाली खरसिया में फिटर, विद्युतकार, वेल्डर एवं कोपा के रिक्त 5-5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह मे.जिंदल स्टील एवं पावर एसएसडी पूंजीपथरा रायगढ़ में वेल्डर में 15 एवं मशीनिष्ट में 5 पद, मे.एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड जामगांव रायगढ़ में फिटर में 15 एवं विद्युतकार में एक पद तथा मे.रूकमणी पॉवर खरसिया में फिटर एवं विद्युतकार में एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खरसिया रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।