Advertisement

रीपा गोठानों में कार्यरत लोगों का बनाए श्रमिक कार्ड-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

रायगढ़ : रीपा गोठानों में कार्यरत लोगों का बनाए श्रमिक कार्ड-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

रीपा गोठानों के शेष कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

मांग के अनुरूप गौमूत्र के उत्पाद बनाने में लाए तेजी

कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण

सभी जनपद सीईओ जल जीवन मिशन के कार्यो का करें निरीक्षण

कलेक्टर सिन्हा ने की रीपा एवं गोधन योजना की समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सृजन सभा कक्ष में रीपा, गोधन योजना एवं नरेगा के कार्यो की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर सिन्हा ने रीपा गोठानों की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए आजीविका मूलक कार्यो को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीपा में कार्यरत लोगों के श्रमिक कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने विकासखंडवार रीपा गोठानों की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि गोठानों में अधोसंरचना विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को अतिशीघ्र पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने प्रस्तावित गतिविधियां एवं प्रारंभ गतिविधियों की जानकारी ली। अधिकांश गतिविधियों के अप्रारंभ होने में लोन की समस्या की जानकारी होने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने गहरी नाराजगी जताते हुए लीड बैंक अधिकारी को लोन प्रकरण के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारियों से प्रारंभ हो चुके गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि गोठानों में बाजार की मांग एवं लिंकेज के आधार पर उत्पाद तैयार किया जाए, ताकि हितग्राहियों को विक्रय में आसानी हो। इस दौरान उन्होंने संबलपुरी गोठान में सिलाई करने वाली समूह को बेहतर प्रशिक्षण के साथ कार्य प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होने गोधन न्याय योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने गोठानों में पानी, चारा एवं छांव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने प्रत्येक गोठानों से 2 क्विंटल प्रतिदिन गोबर खरीदी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोठानों में वर्मी उत्पादन के साथ बाड़ी, दुग्ध उत्पादन जैसे अन्य गतिविधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को गोठानों के नियमित भ्रमण करने एवं स्वावलंबी गोठानों की स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने पशुपालन विभाग को मांग अनुसार गौमूत्र उत्पाद बनाने में तेजी लाने एवं उत्पाद के प्रदर्शन के निर्देश दिए। जिससे किसान वृद्धिवर्धक-जीवामृत, कीटनाशक ब्रम्हास्त्र का उपयोग कर सके।
कलेक्टर सिन्हा ने नरेगा के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने पंचायत स्तर पर ग्रामीण अंचल में चल रहे विभिन्न कार्यो का निरीक्षण करते हुए कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। उन्होंने कहा कि सचिव काम में लौट चुके है, अत: पेंशन, राशन जैसे विभिन्न लंबित कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। उन्होने जनपद सीईओ को जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण करने एवं महिला समूह का सम्मेलन करवाने के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57