Advertisement

डस्टर कार में ओडिशा से गांजा की तस्करी करते पकड़े गये 02 आरोपी*…

  1. ● *डस्टर कार में ओडिशा से गांजा की तस्करी करते पकड़े गये 02 आरोपी*…

● *बिरनीपाली बेरियर के पास नाकेबंदी कर पकड़ी #डोंगरीपाली पुलिस*…

● *कार में ढाई लाख रूपये का 52 किलो गांजा बरामद, बिलासपुर के हैं दोनों आरोपी*…

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर डोंगरीपाली पुलिस द्वारा आज मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी को विफल करते हुए बड़ी कार्यवाही की गई है । मुखबिर सूचना पर थाना डोंगरीपाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा इंटर स्टेट बिरनीपाली बेरियर के पास स्टाफ लगाकर डस्टर गाडी में गांजा तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कार से 52 किलो गांजा की बरामदगी हुई है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार टीआई डोंगरीपाली जितेन्द्र एसैया को आज सुबह मुखबिर से ओडिशा सोहेला से बरमकेला की ओर एक वीआईपी कार में गांजा लेकर दो लोगों के आने की सूचना मिला, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन पर हमराह स्टाफ कार्यवाही के लिए *बिरनीपाली बेरियर के आगे* अपने स्टाफ लगाकर रखे तथा बेरियर के कुछ आगे स्वयं नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये गये वाहन का इंतजार किये । *सुबह करीब 09:30 बजे* सोहेला से बरमकेला की ओर आ रही *डस्टर कार CG-10-NA-9055* को मेन रोड़ पर रोका गया । टीआई जितेन्द्र एसैया कार में बैठे दो लोगों को कार्यवाही से अवगत कराकर पूछताछ करने पर दोनों नाम पता बताने में टालमटोल कर रहे थे जिसकी हावभाव से सन्दिग्ध लगने पर वाहन की तलाशी ली गई । कार को चेक किये जाने पर कार के डिक्की में 1-1 किलो का 52 पैकेट टेप से लपेटा हुआ गांजा मिला । सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन का चालक अपना नाम *जगतराम धुरी पिता स्व0 बहुरिक धुरी उम्र 31 वर्ष सा0 मंगला धुरीपारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर व बंगल शीट मै बैठा व्यकित अपना नाम चन्द्र प्रकाश कौशिक उर्फ जुगनू पिता संतोष कौशिक उम्र 33 वर्ष सा0 बहतरई थाना सकरी जिला बिलासपुर* का रहने वाला बताये । आरोपियों से *कुल 52 किलो गांजा कीमती ₹2,50,000 तथा डस्टर कार कीमती करीब 8,00,000 रुपये* जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना डोगरीपाली में 20(B) NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, सउनि रामकुमार मानिकपुरी, आरक्षक विनय तिवारी, सुशील यादव, जगजीवन जोल्हे, कृष्ण डनसेना, शांति मिरी एवं किशोर एक्का की महत्वपूर्व भूमिका रही है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57