Advertisement

दो माह में नए स्वरूप में दिखेगा रायगढ़ स्टेडियम

रायगढ़ : दो माह में नए स्वरूप में दिखेगा रायगढ़ स्टेडियम

कलेक्टर सिन्हा ने बच्चों से कहा-आपके लिए स्टेडियम को बना रहे बेहतर, खूब मेहनत करो, खूब आगे बढ़ो

कलेक्टर सिन्हा की पहल पर जिंदल के सहयोग से हो रहा रायगढ़ स्टेडियम का कायाकल्प

जिम को किया जा रहा अपग्रेड, बैडमिंटन कोर्ट की हो रही मरम्मत

स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के लिए बनाए जायेंगे कोर्ट, पुराने कोट्र्स की होगी मरम्मत

रायगढ़ स्टेडियम के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर सिन्हा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बोईरदादर स्थित रायगढ़ स्टेडियम का सघन निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्टेडियम में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए, संबंधित अधिकारियों से स्टेडियम में सुविधाओं को बढ़ाने हेतु किए जाने वाले अन्य कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर निगम आयुक्त संबित मिश्रा उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिन्हा ने रायगढ़ स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का जायजा लिया। उन्होंने खराब हो चुके वुडन कोर्ट की मरम्मत करने के निर्देश दिए, जिससे खिलाडिय़ों को सुविधा मिल सके। कलेक्टर सिन्हा ने स्टेडियम जिम सेक्शन का भी निरीक्षण पर उन्होंने सभी जिम उपकरणों की जानकारी लेते हुए, जिम के आवश्यक उपकरणों को बदलने के निर्देश दिए। साथ जिम हॉल में एसी और अन्य छोटे बड़े कार्यों करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिम कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डिंग के फस्र्ट फ्लोर में ताइक्वांडो रूम जाने वाली सीढ़ी को सुधारने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सभी काम अगले 2 माह में पूरा करें। पूरा स्टेडियम नए स्वरूप में दिखना चाहिए। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा की पहल पर रायगढ़ स्टेडियम का कायाकल्प जिंदल प्रबंधन के सहयोग से किया जा रहा है।
समर कैंप में आए बच्चों को किया मोटिवेट
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिन्हा समर कैंप में भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि आपके स्टेडियम को बेहतर बनाया जा रहा है, सारी सुविधाएं बढ़ायी जा रही। टेनिस से लेकर बास्केट, वॉलीबॉल कोर्ट को अच्छे से बनाया जा रहा है। आप खूब मेहनत करो और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करो।
तरण ताल को किया जाएगा सुसज्जित
तारन प्रकाश सिन्हा आज स्टेडियम स्थित तरणताल पहुंचे। वहां उन्होंने तरणताल में स्थित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए वहां आवश्यक साफ.-सफाई, पौधारोपण एवं परिजनों के बैठने हेतु गैलरी में शेड निर्माण के निर्देश दिए।
बास्केटबाल के लिए अतिरिक्त कोर्ट बनाने, पुराने आउटडोर कोट्र्स की मरम्मत के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिन्हा ने मैदान के बाहर स्थित बास्केट बॉल कोर्ट का मुआयना किया, मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए, वर्तमान कोर्ट की मरम्मत करने और उन्होंने मैदान के दूसरे हिस्से में बास्केट बाल का अतिरिक्त कोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खिलाडिय़ों की मांग पर रोल बाल कोर्ट बनाने व वॉलीबॉल कोर्ट की मरम्मत करने के निर्देश भी दिए।
स्टेडियम की गैलरी में लगेगा शेड
कलेक्टर सिन्हा ने स्टेडियम में कोर्ट निर्माण के साथ ही लोगों के बैठने के लिए, स्टेडियम गैलरी में छांव, बारिश से बचाव हेतु शेड लगाने के निर्देश दिए। ताकि दर्शकों को धूप एवं बारिश में राहत मिल सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57