Advertisement

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन पर श्रीमती कलिस्ता का मौके पर बना राशन कार्ड

रायगढ़ : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन पर श्रीमती कलिस्ता का मौके पर बना राशन कार्ड

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

विकासखंड रायगढ़ के ग्राम कलमी निवासी श्रीमती कलिस्ता टोप्पो आज जन चौपाल में राशन कार्ड के संबंध में आवेदन लेकर पहुंची थी, उन्होंने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है और उन्हें राशन लेने में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन पर खाद्य अधिकारी ने आवेदन की जांच कर श्रीमती कलिस्ता टोप्पो को अन्त्योदय कार्ड प्रदान किया।
आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर सिन्हा ने जनसामान्य से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। जन चौपाल में कुल 101 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जन सामान्य की समस्याओं, मांग एवं शिकायत के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जन चौपाल में विकासखंड पुसौर के ग्राम सोड़ेकेला निवासी अशोक बारीक ऋण के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे, उन्होंने सिन्हा को बताया की बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त की है एवं पुसौर के बाघाडोला चौक पर सैलून खोलकर जीवन-यापन कर रहे है, उन्होंने सैलून के विस्तार हेतु ऋण की मांग की। आवेदन पर कलेक्टर सिन्हा ने लीड बैंक अधिकारी को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। केलोविहार निवासी सुत्रिका विद्युत बिल में छूट एवं मीटर बदलने के अनुरोध लेकर जनचौपाल पहुंची थी, उन्होंने बताया कि घरेलु उपयोग हेतु मीटर लगाया गया था, जो खराब था जिसकी बार-बार सूचना देने पर भी विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। वर्तमान में काफी ज्यादा बिजली बिल आ गया है, उन्होंने बताया की वे आर्थिक रूप से कमजोर है, उन्होंने बिल में छूट एवं मीटर बदलने का निवेदन किया। कलेक्टर सिन्हा ने सीएसईबी को आवेदन के निराकरण के लिए निर्देशित किया। विकासखंड खरसिया के ग्राम नंदगांव निवासी श्रीमती रजनी सारथी अपने पति के ईलाज हेतु आर्थिक मांग को लेकर जनचौपाल पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनके पति की तबीयत बहुत खराब है, मेडिकल कॉलेज भर्ती पश्चात रायपुर में इलाज करवाने की सलाह दी गई है, जिसमें काफी पैसा खर्च आएगा। उन्होंने अपने पति के उचित इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। कलेक्टर सिन्हा ने सीएमएचओ को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत कोतरलिया अंतर्गत ग्राम डीपापारा के समस्त ग्रामीणों ने जल आपूर्ति के संबंध में शिकायत आवेदन लेकर जन चौपाल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पानी टांकी निर्माण एवं कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन अब तक पानी नहीं आने से ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी क्रम में तेंदूमुड़ी के सरपंच तालाब के पास बोर के लिए आवेदन लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत तेंदूमुड़ी एवं आश्रित ग्राम छोटे जामपाली में तालाब पूरी तरह सुख चुके है, जिसके कारण मवेशियों को पानी पिलाने तथा निस्तारी के लिए ग्रामवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दोनों आवेदनों पर कलेक्टर सिन्हा ने पीएचई को अतिशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। मितानिनों ने मितानिन प्रोत्साहन राशि दिलाए जाने की मांग आवेदन लेकर जनचौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मितानिन प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रोत्साहन राशि शीघ्र दिलाने की मांग की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सीएमएचओ को आवेदन का निराकरण के निर्देश दिए। इसी क्रम में विकासखंड तमनार के ग्राम सराईपाली निवासी श्रीमती नीला बाई किसान तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को दी जाने वाली शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना की शेष राशि की मांग हेतु आवेदन लेकर जन चौपाल पहुंची थी। उन्होंने बताया की उनके पति की रोड़ दुर्घटना में देहांत हो चुका है, जिसके पश्चात योजना अंतर्गत उन्हें आधी राशि प्राप्त हुई थी। शेष राशि अब तक प्रदान नही की गई है। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने संबंधित अधिकारी को आवेदन की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार आज आयोजित जन चौपाल में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा आदि के आवेदन भी आए हुए थे, जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पिछले आवेदन का हुआ निराकरण, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ट्राइसाइकिल का वितरण
जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने आज जिला पंचायत प्रांगण में पुसौर विकासखण्ड के ग्राम-जकेला निवासी दिव्यां मिनकेतन यादव एवं फौजदार पारा रायगढ़ के श्री शौकी लाल सिदार को ट्राइसाइकल प्रदान किया। ज्ञात हो कि गत दिवस जनचौपाल में आए सहायक उपकरणों की मांग के आवेदनों को कलेक्टर सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए थे। विभाग द्वारा ट्रायसाइकिल खरीदी पश्चात आज हितग्राहियों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल के हाथों ट्राइसाइकल वितरित किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05