Advertisement

भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान की मातृ शक्ति समिति का गठन l**

*भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान की मातृ शक्ति समिति का गठन l**

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खरोरा:—– भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ की योजना से प्रांतीय मातृशक्ति समिति का गठन किया गया l संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र महाराज ने बताया कि संस्थान द्वारा अध्यात्म को आधार स्तंभ मानकर समाज सेवा के क्षेत्र में शिक्षा , पर्यावरण सुरक्षा ,( वृक्षारोपण हेतु जागरूकता ) कन्या शिक्षा संस्कार एवं सुरक्षा , नशा मुक्ति हेतु सामाजिक प्रेरणा , नारी शक्ति सम्मान , गोपालन एवं सेवा आदि कार्य किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है l
गृहस्थ पालन से लेकर समाज कल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मातृशक्ति की अहम भूमिका तथा देश की संस्कृति के ध्वज वाहिका के रूप में भावी पीढ़ी को कुल के गौरव बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान को विशिष्टता क्रम में रखते हुए संस्थान द्वारा प्रांतीय मातृ शक्ति समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष डॉ श्रीमती पार्वती जायसवाल , उपाध्यक्ष श्रीमती हेम कांति पटेल , श्रीमती मीना सोनी , कोषाध्यक्ष सुश्री कोमल जायसवाल , सचिव श्रीमती अम्बिका बंछोर , सह सचिव श्रीमती अमृता निषाद , श्रीमती उमा chandra , संयोजिका श्रीमती मंजू लता राठौर , सह संयोजिका श्रीमती जया जायसवाल , श्रीमती सुमित्रा पटेल एवं सदस्य सभी जिला संयोजिका की घोषणा की गई l
संस्थान के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र एवं सचिव हेम लाल जायसवाल द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके कार्य दायित्व के प्रति सकारात्मक भाव से कार्य करने के आग्रह के साथ शुभकामनाएं प्रदान की गई l समिति के सचिव श्रीमती अंबिका बंछोर द्वारा आभार ज्ञापित किया गया अंबिका बंछोर सचिव बने

खरोरा से  लालजी वर्मा की रिपोर्ट=====

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47