Advertisement

घर में पति की लाश दफनाकर देवर से इश्क लड़ाती रही, फिर उसे भी मार डाला..प्यार में हो चुकी थी पागल


भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से डबल मर्डर का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसे जान पुलिस भी हैरत में पड़ गई। इस घटना को को किसी और ने नहीं बल्कि एक महिला ने अंजाम दिया है। उसने 5 साल पहले देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी अब उसी देवर की हत्या कर दी है। महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पढ़िए एक महिला के ्अपराध की कहानी…

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना राजधानी भोपाल के कोलार इलाके की है। यह वारदात उस वक्त सामने आई है जब एक शव को सूअर नोंच-नोंचकर खा रहे थे। पुलिस को यह शव कलियासोत नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला। इसके बाद पुलिस ने कपड़ों के आधार पर शव को शिनाख्त मोहन मीणा के तौर पर की और मामले की छानबीन शरू की।

पुलिस ने मृतक की भाभी उर्मिला मीणा और उसके नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। क्योंकि युवक को किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की भाभी ने बेटे के सात मिलकर मारा था। इसके बाद शव कलियासोत नदी किनारे फेंक दिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पति के बारे में पूछताछ की तो उसने 5 साल पहले हुई पति की हत्या का राज उगल दिया। बताया कि 5 साल पहले इसी देवर के प्यार में उसने पति की हत्या कर दी थी। जिसका शव दोनों ने मिलकर घर में दफनाया दिया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिला का जुर्म कबूल लेने के बाद जब पुलिस ने उसके घर में छानबीन की तो आंगन से पति का कंकाल खोदकर बाहर निकाला। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके देवर के साथ अवैध संबंध थे, वह उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन उसका पति रास्ते का रोड़ा था। एक दिन पति ने उनको संदिग्ध हालत में देख लिया था। इसके बाद हम दोनों ने उसकी हत्या करने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर पहले उसकी हत्या की और फिर शव घर के सीवेज टैंक में दफन कर दिया।

देवर-भाभाी के बीच सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। महिला ने पूछताछ में बताया कि देवर मोहन का दूसरी महिला के साथ अफेयर शुरू हो गया था। यह बात मुझे पसंद नहीं थी, कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। गुरुवार रात भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। गुरुवार रात महिला ने अपने बेटे के साथ मिकलर मोहन मीणा यानी कि उसके देवर की हत्या कर दी। शव को ठेले पर रखकर साथी राजेश बाल्मीकि की मदद से कलियासोत नदी के पास फेंक दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 5 साल पहले उर्मिला अपने पति, देवर मोहन मीणा, बेटे-बेटी के साथ कोलार के दामखेड़ा झुग्गी में रहती थी। उर्मिला ने बताया, उसका पति विकलांग था। इसलिए वह पति को पसंद नहीं करती थी। इसी बीच देवर के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे। हम दोनों जिंदगीभर साथ रहना चाहते थे। लेकिन देवर भी मुझसे आए दिन विवाद करने लगा था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47