Advertisement

वर्चुअल डाक अदालत 21 जून को

रायगढ़ : वर्चुअल डाक अदालत 21 जून को

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

भारतीय डाक विभाग से ही अपने ग्राहकों को उच्च स्तर की सेवायें प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है फिर भी कई बार कुछ कारणवश सेवाओं में कमियां रह जाती है, जिसकी विभाग को शिकायतें मिलती है, जिनका त्वरित निपटान करने का प्रयास किया जाता है साथ ही शिकायतों के निपटान हेतु डाक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में भारतीय डाक विभाग के रायगढ़ संभाग द्वारा 21 जून 2021 को प्रात: 11 बजे कार्यालय अधीक्षक डाकघर, पंजाब नेशनल बैंक, अनाथालय रोड रायगढ़ में वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी आर्डर, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा इत्यादि में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की जायेगी।
इच्छुक उपभोक्ता डाक सेवा से संबंधित अपनी शिकायत पूर्ण विवरण (शिकायत का नाम, पता, मोबाइल नंबर)के साथ अधीक्षक, रायगढ़ संभाग रायगढ़ को 14 जून 2021 या उससे पहले भेज सकते है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05