Advertisement

मुख्यमंत्री आज रायगढ़ जायेंगे… रामायण महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल आज रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ के कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण तथा 465 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान से 11.30 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायगढ़ जिले के जिंदल एयरस्ट्रीप (पतरापाली) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहां से रायगढ़ कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और वहां कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही 465 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.45 बजे से एक बजे तक बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचेंगे और वहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.30 बजे रामलीला मैदान से जिंदल एयरस्ट्रीप के लिए रवाना होंगे और वहां से विमान से शाम 5.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57