Advertisement

कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर संविदा कर्मचारी स्वर्गीय विभूति भूषण मिश्रा के परिजनों को अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदाय की गई

रायगढ़ : कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संविदा कर्मचारी स्वर्गीय विभूति भूषण मिश्रा (लेखापाल) बी.आर.सी.कार्यालय खरसिया जिला रायगढ़ को कोविड-19 की बीमारी से ग्रस्त होने के कारण हुई मृत्यु की वजह से सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर के क्षतिपूर्ति प्रावधान अनुसार एकमुश्त अनुकंपा अनुग्रह राशि रुपए एक लाख का धनादेश (क्षतिपूर्ति राशि) प्रदाय की गई। बता दें कि, सामान्य प्रशासन के नए प्रावधान अनुसार ऐसे संविदा कर्मचारी जिन्होंने संविदा कर्मचारी के रूप में अपनी 2 साल की सेवा पूर्ण कर ली हो और जिनकी मृत्यु कोविड की वजह से हुई हो, उन्हें एक मुश्त अनुकंपा अनुदान राशि रुपये एक लाख (क्षतिपूर्ति) प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। जिसके तहत यह राशि प्रदाय की गई है। कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर डीईओ श्री आर.पी.आदित्य व डीएमसी रमेश देवांगन के प्रयासों से दिवंगत संविदा कर्मचारी स्वर्गीय विभूति भूषण मिश्रा की पत्नी चन्द्रेश मिश्रा को एक लाख रुपये की यह राशि प्रदाय की गई। उक्त एक लाख रुपये राशि का धनादेश डीएमसी श्री रमेश देवांगन व साक्षरता मिशन के श्री डी.के. वर्मा द्वारा दिवंगत के घर जाकर प्रदाय की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57