Advertisement

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अंबिकापुर में निर्माणाधीन राजीव भवन का निरीक्षण किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संजू रजक/ ब्यूरो चीफ /सरगुजा /आज कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अंबिकापुर में निर्माणाधीन राजीव भवन का अवलोकन-निरीक्षण कर निर्माण के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा “कांग्रेस के ध्वज तले सभी सदस्य एक हैं। कहीं गुटबाज़ी जैसी कोई बात नहीं है, भवन में कोई पहले प्रवेश करेगा, कोई बाद में करेगा। निर्माण को लेकर लोगों के मन में भ्रांति हो सकती है, मगर गुटबाज़ी नहीं”
मंत्री अमरजीत भगत ने गुटबाज़ी को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में उपरोक्त वक्तव्य दिया है। गौरतलब है कि अम्बिकापुर में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का निर्माण हो रहा है। अपने अम्बिकापुर प्रवास के दौरान उन्होंने उपरोक्त निर्माणाधीन भवन का जायज़ा लिया। इस अवसर पर वह मीडिया से भी रूबरू हुए। अम्बिकापुर नगरनिगम के पार्षद, स्थानीय कार्यकर्ता, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व सदस्यगण भी इस अवसर पर मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47