Advertisement

ऐसा पब्लिक रिस्पॉन्स पहली बार देखने को मिला, मौका मिला तो फिर से आना चाहेंगे-बाबा हंसराज रघुवंशी

रायगढ़ : ऐसा पब्लिक रिस्पॉन्स पहली बार देखने को मिला, मौका मिला तो फिर से आना चाहेंगे-बाबा हंसराज रघुवंशी

बाबा हंसराज रघुवंशी के गीतों पर झूम उठा रायगढ़, बाबा रघुवंशी और टीम ने शहर के लोगों का किया शुक्रिया

भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी सुनते ही युवाओं के साथ थिरकने लगे बच्चे और बुजुर्ग भी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अपने आतिथ्य के लिए मशहूर रायगढ़ ने अब बाबा हंसराज रघुवंशी का दिल जीत लिया है। शहर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन बाबा हंसराज रघुवंशी का कार्यक्रम था। जहां उनके गाए गानों पर शहरवासी झूम उठे जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण बना शहर का रामलीला मैदान। जैसे ही हंसराज रघुवंशी के भोला है भंडारी, करें नंदी की सवारी, शंभू शंकर नम:शिवाय, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया, को सुनते ही युवाओं के साथ बुजुर्ग भी थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाए, उनके गाये सभी गानों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये देख बाबा हंसराज रघुवंशी काफी प्रभावित हुए, उन्होंने कहा कि ऐसा प्यार और पब्लिक रिस्पॉन्स पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वे शहर के लोगों का प्यार से अभिभूत है। आने वाले दिनों में ऐसा आयोजन होने पर उन्होंने आमंत्रित करने का आग्रह किया। ताकि रायगढ़ शहर में दोबारा आने का मौका मिले।
उल्लेखनीय है कि शहर के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया था। जहां विभिन्न राज्यों के रामायण मंडलियों के साथ ही विदेशी कलाकार भी शामिल हुए। इसके साथ ही देश के जाने-माने कलाकारो जैसे सण्मुख प्रिया, शरद शर्मा, लखबीर सिंह लक्खा, मैथिली ठाकुर एवं कुमार विश्वास ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
बाबा रघुवंशी ने राज्य शासन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन लिए धन्यवाद देते हुए कहा की रामायण पर इतना विराट आयोजन पहली बार देखने को मिल रहा है। जो अपने आप में अद्भुत है और लोगों में इसके प्रति उत्साह देखते ही बन रह था। उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं और मेहमान नवाजी की भी सराहना की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57