Advertisement

मैत्री बाग जू में आए नए मेहमान : सफेद शेरनी ने एक साथ दिया तीन शावकों को जन्म

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित मैत्री बाग जू में नए मेहमान का आगमन हुआ है। यहां सफेद शेरनी ने एक साथ तीन नन्हें शावकों को जन्म दिया है। डेढ़ माह पहले यहां सुलतान (शेर) और रक्षा (शेरनी) से तीन नन्हें शावकों का जन्म हुआ था। तीनों शावक अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसकी जानकारी जू प्रबंधन ने दी है।

मैत्रीबाग प्रबंधन और बीएसपी हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डीजीएम डॉ. एनके जैन ने बताया कि, मैत्रीबाग उद्यान में डेढ़ माह पहले मादा शेरनी रक्षा ने 3 नन्हें शावकों को जन्म दिया था। इनके पिता का नाम सुलतान है। एक साल पहले भी सुलतान और रोमा ने भी एक नन्हें शावक को जन्म दिया गया था। जू प्रबंधन नियम के मुताबिक अपनी देखरेख में चार महीने तक इन तीनों शावकों को मां के साथ ही रखेगा। डाक्टरों की पूरी टीम इन शावकों की विशेष देख रेख और निगरानी करेगी। उनका कहना है कि स्तनपान और अन्य कारणों से इन शावकों को डार्क रूम में रखा जाता है। मैत्री बाग में जन्मे नन्हें शावकों को भी डाक्टर की ओर से अपनी निगरानी में रखा गया है। उनकी ओर से उन्हें मेडिसिन के रूप में विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जा रही हैं। इससे वे हष्ट-पुष्ट और सेहतमंद बनेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डॉ. जैन ने बताया कि, ढाई माह बाद जब ये तीनों शावक 4 महीने के हो जाएंगे तो इन्हें केज से बाहर लाया जाएगा। इसके बाद से इन शावकों को पर्यटकों के देखने के लिए रखा जाएगा। पहले से मौजूद 6 शेरों और 3 नए नन्हें शावकों को मिलाकर मैत्री बाग चिड़ियाघर में सफेद शेरों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इससे मैत्रीबाग जू में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47