Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कर रही लगातार काम-राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कर रही लगातार काम-राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर

अपेक्स बैंक की शाखा रायगढ़ के नवीन भवन का हुआ भूमिपूजन

सहकारी समितियों के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय की राशि का भुगतान किसानों के खाते में हो रहा नियमित रूप से अंतरण

छ.ग.राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में आज अपेक्स बैंक की शाखा रायगढ़ के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल भी उपस्थित रहे।

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसानों के हितों में काम कर रही है। सहकारिता के जरिये रिकार्ड मात्रा में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, ब्याज रहित कृषि ऋण का वितरण पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सहकारी समितियों तथा सहकारी बैंकों पर बहुत भरोसा है। उन्होंने वादा निभाते हुए किसानों का कृषि ऋण माफ करते हुए किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी किये। शासन द्वारा वर्ष 2022-23 में रिकार्ड मात्रा 107 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी किया गया। किसानों, गौपालकों, भूमिहीन खेतीहर मजदूरों, आदिवासियों के साथ न्याय हो सके इसके लिए राजीव गांधी न्याय योजना लागू किया गया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समितियों का पुनर्गठन कर 725 नवीन समितियां बनाई गई। जिसके लिए गोदाम सह कार्यालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृति की गई। इन समितियों के नव नियुक्त अध्यक्षगणों को अपेक्स बैक के प्रशिक्षण संस्थान द्वारा लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहकारी समितियों के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय की राशि का भुगतान किसानों के खाते में नियमित रूप से अंतरण किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन की नीतियों के बेहतर व प्रभावी क्रियान्वयन से समितियां में इस साल जीरो शार्टेज में आई। न्याय योजना के तहत किसानों को खरीफ फसल के लिए 9 हजार रुपये कृषि अनुदान सहायता दी जा रही है। शासन की नीतियों से आज छत्तीसगढ़ के गाँव, गरीब और किसान समृद्ध हो रहे है एवं सोसाइटियां मजबूत हुई। गोठानों में विविध प्रकार के रोजगार मूलक मल्टीयूटीलिटी सेंटर के रूप में कार्य किये जा रहे है। इससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

इस अवसर पर संतोष अग्रवाल अध्यक्ष नागरिक सहकारी बैंक रायगढ़, प्रेमनारायण मौर्य, शेख ताजीम, प्रदीप चौहान, अपेक्स बैंक डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, एसपी सिंह ओएसडी नोडल कार्यालय रायगढ़, एम.पी.बैसवार शाखा प्रबंधक रायगढ़, सुनील सोढ़ी नोडल अधिकारी रायगढ़, अपेक्स बैंक लेखा अधिकारी प्रभाकर कांत यादव तथा बड़ी संख्या में सहकारी समिति के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57