Advertisement

ACCIDENT : तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार 3 लोगों की मौत

मनेंद्रगढ़। जिले में तेज रफ़्तार बस ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़-शहडोल मार्ग के सिद्ध बाबा घाट पर बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार युवकों को ठोकर मार दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए मुक्तिधाम स्थित चीरघर भेज दिया गया है। तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा और उमरिया जिले के रहने वाले हैं। जिस बस से एक्सीडेंट हुआ है वह बस नफीस ट्रेवल्स की बताई जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47