Advertisement

मितानिनों ने रैली निकालकर की जन जागरूकता, टीकाकरण के अपवाहों से लोगों को सतर्क, पारा भ्रमण कर लगाये नारे


रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/ गरियाबंद : ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता और सतर्कता को लेकर गांव के लोगों के घर घर जाकर आज मितानिन द्वारा पारा भ्रमण किया गया, रैली निकालकर लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी जारी किया गया गाइडलाइन को पालन करने पर जोर दिया गया वहीँ दूसरी ओर कोविड-19 टीकाकरण को लेकर जो अफवाह इन दिनों ग्रामीण अंचलों पर फैल रही है उसको दूर कर लोगों को सतर्क करने को कहा गया है ग्रामीणों को बताया गया है कि किस तरह से हम अपनी समझदारी व सावधानी बरत कर संक्रमण से बच सकते है टीका लगा कर खुद को व अपनी परिवार को भी संक्रमण से बचा सकते है

इसके अलावा सरकार द्वारा जारी किया गया गाइडलाइन के अनुसार मास्क, सेनेटाइजर, उपयोग कर नियमों को पालन करने के लिए कहा गया बता दे इन दिनों ग्रामीण अंचलों पर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है कोविड के टीका लगवाने को लेकर जिसके चलते लोगों में भय जैसा माहौल बनता जा रहा है लोग टीका लगवाने में बच रहे हैं

मितानिनों ने लोगों को इन अफवाहों से बचाने के लिए और जन जागरूकता के लिए इस बार मितानिन ने भी कमर कस ली है इसी कड़ी में आज इलाके के मितानिनों अपने-अपने ग्रामीण स्तर पर रैली निकालकर जनजागरण का काम किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)


मुड़ागांव के मितानिनों की रैली

इस कड़ी में देवभोग से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुड़ागांव पंचायत में भी यहां के मितानिनों व एम टी डालिम कश्यप द्वारा गांव-गांव गली-गली पारा भ्रमण कर रैली निकाला गया इसके अलावा गांव में देखा गया कि कितने घरों में बुखार सर्दी खांसी जैसे लक्षण के व्यक्ति हैं अगर ऐसे लक्षण के व्यक्ति पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत उप स्वास्थ्य केंद्र तक जानकारी पहुंचाने का रहता है इसके अलावा गंभीर स्थितियों पर आपातकालीन वाहनों को भी फोन कर मरीजों तक सुविधा पहुंचाया जाता है साथ ही प्राथमिक उपचार संबंधी दवाइयां भी मितानिनों के पास मौजूद है जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क वितरण जारी है

अमलिपदर मितानिनों की रैली

वहीं दूसरी ओर अमलिपदर में भी आज मितानिनों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रैली निकाला गया सभी गांववालों के घर घूम कर नारे लगाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के तौर तरीके सिखाए इसके अलावा मितानिनों द्वारा मिल रहे दवाइयों का सेवन करने की सलाह दिया गया जारी गाइडलाइंस को अवगत कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग मास्क का उपयोगिता सैनिटाइजर उपयोग करना सिखाया और कोविड-19 टीकाकरण पर जो अफवाह फैला रही है उसको बेबुनियाद बता कर लोगों को टीका लगवाने पर प्रेरित किया गया आमलीपदर पर कोरोना से संबंधित बीमारी के बारे में एमटी पिंकी सिन्हा ने मितानिनों के साथ मिलकर रैली का कार्यक्रम पूरे अमलीपदर भ्रमण किए और समझाइश दी की कोरोना से हो रहे बीमारी को खत्म करने के लिए इसके उपचार के लिए टीका लगाना जरूरी है यही संदेश पूरे अमलीपदर पर रैली निकालकर कार्यक्रम को संपन्न किए

इस कार्यक्रम में आशा चंपा दुर्मिल ललित जमुना पुष्पा दमयंती गोमती सधिया काजला लेलाद्री बिष्खा कुमति सोमाबरी स्यमा हेमलता चंपा हुलासो गोमती मिनाखी रेवारी हिरोंदी सोनवानी संगीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57