छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायगढ़

बच्चों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे बेकार हो चुके टायर

रायगढ़ : बच्चों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे बेकार हो चुके टायर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारी वाहनों में लगे पहिए जो मालवाहक वाहनों को गति देने का कार्य करते है, लेकिन जैसे ही वो खराब होते हैं तो अमूमन यहां-वहां पड़े रहते है, बिल्कुल अनुपयोगी की तरह। लेकिन जिला पंचायत के नवाचार के फलस्वरूप अब ये खराब टायर स्कूलों की सुंदरता बढ़ाने के साथ बच्चों की शारीरिक विकास को भी गति देने का कार्य करेगी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ जितेन्दर यादव के मार्गदर्शन में विकासखंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत नौरंगपुर के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में इन खराब टायरों को विभिन्न रंगों से रंग-रोगन कर बेहतरीन मनोरंजक शारीरिक गतिविधि सामग्री के रूप में बदल कर सुंदर बाल उद्यान का निर्माण कराया जा रहा है। इस उद्यान के निर्माण में जहां बेकार हो चुके टायरों का सदुपयोग किया जा रहा है, वहीं यह रंग-बिरंगी टायर बच्चों को खेलने के लिए भी आकर्षित करने वाले है। इससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक होगी। इस कार्य में ग्रामीणों के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है, जिससे यह बाल उद्यान न्यूनतम लागत में बन रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्रगतिरत कार्य की सराहना करते हुए अन्य जनपदों के स्कूलों में भी बनाने के निर्देश दिए है। जिससे बच्चे मोबाइल, टीवी से दूरी बना कर खेल मैदान तक पहुंच सके।
इस कार्य में एपीओ जिला पंचायत राजेश साहू, सब इंजीनियर श्री रविकांत थवाईत, धर्मेन्द्र साव एवं स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है, जिससे सामग्री संकलन के साथ कार्य आसान हो रहा है।

Buth ram

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!