Advertisement

इंडियन काफी हाउस में लगी भीषण आग

दंतेवाड़ा। किरंदुल एनएमडीसी स्थित इंडियन काफी हाउस में उस वक्त भीषण आग लग गई जब फादर्स डे मनाने काफी हाउस में 50 से अधिक लोग पहुंचे थे। देर रात 10 बजे काफी हाउस के किचन से अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें किचन से रेस्टोरेंट की तरफ बढऩे लगी जिसे देखकर काफी हाउस में भगदड़ मच गई। आग की भयंकर लपटें जबतक पूरे काफी हाउस को अपने आगोश में लेती वहां मौजूद स्टाफ ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जानकारी के मुताबिक किचन में जब खानसामा भोजन बना रहे थे, इसी दौरान सिलेंडर का पाइप निकल गया जिससे गैस का रिसाव होने की वजह से आग लग गई। जिस जगह काफी हाउस बना हुआ है, उसके आसपास दर्जनों मकान और दुकान हैं। समय रहते फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टाल गया। घटना के बाद मौके पर एनएमडीसी के अधिकारी और पुलिस पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05